आरा, मार्च 6 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब विद्यार्थी 10 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। पहले निर्धारित तिथि तक कई छात्र-छात्राएं विभिन्न कारणों से फॉर्म नहीं भर पाए थे। ऐसे विद्यार्थियों को तिथि बढ़ने से बड़ी राहत मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी बीएड कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने संस्थानों के विद्यार्थियों को समय रहते परीक्षा फॉर्म भरने के लिए जागरूक करें। परीक्षा विभाग के अनुसार छात्र-छात्राएं निर्धारित शुल्क के साथ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। तिथि विस्तार के बाद अब अधिक...