सहारनपुर, जुलाई 10 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2025-27 प्रथम वर्ष की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची में प्रत्येक कॉलेज कोड के अनुसार परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एक परीक्षक के 13 जुलाई तक देश से बाहर (आउट ऑफ कंट्री) रहने तथा दूसरे परीक्षक के मेडिकल लीव पर होने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करना पड़ा। अब परीक्षाएं 13 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएंगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न कॉलेजों को निर्धारित तिथियों पर प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षाएं करानी होंगी। यह भी पढ़ें- बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षा की 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा 25 जुलाई से विश्वविद्यालय ने ...