मधुबनी, जुलाई 23 -- मधुबनी,एक संवाददाता। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के आरके कॉलेज एवं एम एल एस कॉलेज सरिसव पाही परीक्षा केंद्र पर बीएड प्रथम खंड (सत्र 2025-2027) के सैद्धांतिक पत्रों के अंतर्गत के गुरुवार को परीक्षा के चौक सातवें दिन कोर्स 6 के अंतर्गत जेंडर स्कूल एंड सोसाइटी विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में एलएनएमयू से संबद्ध एवं अंगीभूत 7 बीएड कालेजों क्रमशः आरके कॉलेज शिक्षा शास्त्र विभाग,मिल्लत टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज मधुबनी, मिथिला टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज बसुआरा ,किरण टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज पंडौल, पीर अली टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज सकरी, मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज मधेपुर एवं भीबीसी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन बसैठा बेनीपट्टी के बीएड प्रथम खंड में नामांकित छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा के आयोजन आरके कॉलेज एवं ए...