दरभंगा, जुलाई 8 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बीएड पार्ट वन (सत्र 2025-27) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 13 जुलाई से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम एवं परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। 20 जुलाई तक चलने वाली यह परीक्षा प्रतिदिन एक पाली में अपराह्न एक बजे से चार बजे तक आयोजित होगी। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रथम दिन 13 जुलाई को कोर्स एक (चाइल्डहुड एंड ग्रोविंग अप) की परीक्षा होगी। 14 जुलाई को कोर्स दो (कंटेप्ररी इंडिया एंड एजुकेशन), 15 जुलाई को कोर्स तीन (लर्निंग एंड टीचिंग), 16 जुलाई को कोर्स चार (लैंग्वेज अक्रॉस द क्यूरिकुलम), 17 जुलाई को कोर्स पांच (अंडरस्टैंडिंग डिसिप्लिन एंड सब्जेक्ट्स) तथा 18 जुलाई को कोर्स छह (जेंडर, स्कूल एंड सोसाइटी) की ...