बीएड परीक्षा शांतिपूर्ण हुई शुरू, 680 परीक्षार्थी शामिल
मैनपुरी, मई 25 -- नगर के नेशनल महाविद्यालय में सोमवार से बीएड परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू हो गई। परीक्षा केंद्र पर 17 महाविद्यालयों की छात्राओं को सम्मिलित किया गया, जिसमें कुल 696 छात्र छात्राएं पंजीकृत थीं। इनमें से 680 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जबकि 16 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहीं। परीक्षा के दौरान केंद्र पर सुरक्षा एवं पारदर्शिता को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। महाविद्यालय के प्राचार्य एसके निवेश के नेतृत्व में छात्राओं की सघन जांच की गई। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही छात्राओं को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। प्राचार्य एसके निवेश ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन का विशेष ध्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.