रांची, सितम्बर 2 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड सत्र 2024-26 की परीक्षा में मनरखन महतो बीएड कॉलेज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल कुल 99 संकाय-प्रशिक्षणार्थियों में से 97 ने विशिष्टता (डिस्टिंक्शन) के साथ प्रथम श्रेणी तथा दो ने प्रथम श्रेणी हासिल की। कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो, निदेशक मनोज कुमार महतो और प्राचार्य डॉ. दूधेश्वर महतो ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...