गाजीपुर, फरवरी 4 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को करायी गयी। इसमें कुल आठ शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें कुल पंजीकृत 711 परीक्षार्थी 682 उपस्थित रहे, जबकि 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राचार्य अनिता कुमारी ने बताया कि उड़ाका दल की प्रभारी डा. सारिका सिंह ने परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। जिसके बाद इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए रिस्टीकेट कर दिया गया। उन्होने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा करायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.