देवरिया, दिसम्बर 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। बीएड प्रथम समेस्टर का पहला पेपर शुक्रवार को जिले के चार परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया गया। पहले दिन फंडामेंटल ऑफ एजुकेशन विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 58 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि परीक्षा के दौरान बीआरीडीपी कालेज में आंतरिक उड़ाका दल ने सात छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद केन्द्राध्यक्ष प्रो. प्रताप नारायण सिंह ने सभी छात्राओं को रस्टीकेट कर दिया। बीएड प्रथम समेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा जिले के चार परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 29 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी शामिल हैं। शुक्रवार को प्रथम समेस्टर के फंडामेंटल ऑफ एजुकेशन विषय की परीक्षा शहर के बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, संत विनोबा पीजी कालेज, स्वामी देवानन्द पीजी कालेज म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.