गाजीपुर, जनवरी 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएड-2025 प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को संपन्न हुई। बाल्यावस्था और विकास विषय के प्रश्नपत्र की परीक्षा में कुल 791 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, परीक्षा कक्षों में आंतरिक निगरानी दल ने छह परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। परीक्षा प्रभारी डॉ. रामधारी राम ने बताया कि इन सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा से अयोग्य कर दिया गया है। महाविद्यालय को विश्वविद्यालय की ओर से जनपद के आठ महाविद्यालयों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्राचार्य प्रोफेसर वीके राय के नेतृत्व में महाविद्यालय नकलमुक्त और सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए प्रतिबद्ध है। परीक्षा संचालन समिति की ओर से प्रवेश द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.