मेरठ, मार्च 15 -- मेरठ मंडल के छह जिलों से संबद्ध कॉलेजों में बीएड अंतिम वर्ष, एक्स-बैक और प्रथम वर्ष एक्स-बैक के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि शनिवार को खत्म हो गई। विवि ने छात्रों को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 14 मार्च तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दी थी। इस तिथि तक भरे गए फॉर्म में आज केवल फीस जमा की जा सकेगी। 16 मार्च तक छात्र संबंधित कॉलेजों में अपना फॉर्म जमा कराएंगे। विवि जल्द ही बीएड प्रथम वर्ष के परीक्षा फॉर्म भी ऑनलाइन करने जा रहा है।परीक्षा कार्यक्रम इसी महीने, पेपर अप्रैल मेंबीएड अंतिम वर्ष के लिए विवि इसी महीने परीक्षा कार्यक्रम जारी करने जा रहा है। विवि प्रशासन के अनुसार अप्रैल आखिर में बीएड परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। विवि बीएड फाइनल के प्रैक्टिकल का कार्यक्रम भी जल्द जारी कर देगा। परीक्षा से पहले कॉलेजों में ...