बीएड परीक्षा की तिथि में विवि ने किया बदलाव
मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि प्रशासन ने बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2025-27 और दूसरे वर्ष सत्र 2024-26 की परीक्षा के तारीख में बदलाव किया है। परीक्षा विभाग की तरफ से बुधवार को जारी पत्र में कहा गया है कि 27 मई को होने वाली पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षा अब पांच जून को होगी। उक्त तिथि को अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित की गई है। दो दिन पहले बीएड की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया था। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने सभी बीएड कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे अपने छात्रों को परीक्षा की बदली तिथि के बारे में जानकारी दे दें। यह भी पढ़ें- 10 मई को होने वाली बीएड, बीपीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.