बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- बीएड परीक्षा अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच की मांग पूर्व छात्र जदयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा पत्र निष्कासित छात्रों का परिणाम जारी करने का लगाया आरोप बिहारशरीफ, एक संवाददाता। छात्र जदयू के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजेश कुमार ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से जुड़े कथित परीक्षा अनियमितता के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जून 2025 को उदंतपुरी सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा के निरीक्षण के दौरान नकल के आरोप में 27 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया था। उस समय तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध भी कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। उनका दावा है कि बाद में मामला दबा दिया गया और निष्कासित छात्रों का परिणाम ...