काशीपुर, अक्टूबर 6 -- काशीपुर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बीएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में श्रीराम संस्थान काशीपुर के प्रशिक्षणार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रो. योगराज सिंह ने बताया कि घोषित परिणाम के अनुसार बीएड विभाग की प्रशिक्षणार्थी चंद्रकला खाती ने 84.22 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, आकृति ठाकुर एवं नंदिनी गोस्वामी ने 82.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि प्रियंका असवाल ने 80.44 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया। संस्थान के अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...