बरेली, जुलाई 18 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीएड द्वितीय वर्ष-2026 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं का रिजल्ट विश्वविद्यालय की मुख्य वेबसाइट www.mjpru.ac.in एवं परिणाम पोर्टल https://mjpruiums.in/Results/ExamResult.aspx पर अपलोड कर दिया गया है। संबंधित परीक्षार्थी अपने अनुक्रमांक (रोल नंबर) व मांगी गई अन्य जानकारियों को दर्ज कर अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...