दरभंगा, मई 4 -- दरभंगा। लनामिवि में बीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) की परीक्षा नौ मई से शुरू होगी। परीक्षा विभाग ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम रविवार को जारी कर दिया है। 16 मई तक यह परीक्षा एक ही पाली में पूर्वाह्न 10 से अपराह्न एक बजे तक होगी। अधिसूचना के अनुसार प्रथम दिन नौ मई को कोर्स-07(बी), 11 मई को कोर्स-08, 12 मई को कोर्स-09, 15 मई को कोर्स-10 तथा अंतिम दिन 16 मई को ऑप्शनल कोर्स-11 की परीक्षा ली जाएगी। दरभंगा जिला अंतर्गत तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महात्मा गांधी कॉलेज केंद्र पर गौड़ी ब्रह्मानंद टीटी कॉलेज, स्वामी विवेकानंद टीटी कॉलेज एवं एफएटीटी कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- दो वर्षीय बीएड के लिए 18 तक करे आवेदन आरबी जालान कॉलेज केंद्र पर मिथिला बीएड कॉलेज, एलके मिश्रा कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन एवं ओरिएं...