बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं अगले माह में संभावित
दरभंगा, अप्रैल 7 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) की परीक्षा मई के द्वितीय सप्ताह, जबकि प्रथम वर्ष (सत्र 2025-27) की परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा विभाग ने बीएड के दोनों वर्षों के परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि जारी कर दी है। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से जारी सूचना के अनुसार बीएड पार्ट टू का परीक्षा फार्म कॉलेजों में 10 से 17 अप्रैल तक जमा होगा, जबकि कॉलेज से विश्वविद्यालय के कैश काउंटर पर 18 अप्रैल तक जमा करना होगा। विलंब शुल्क के साथ कॉलेजों में 18 से 21 अप्रैल तक आवेदन जमा होगा, जबकि इन आवेदनों को विवि के कैश काउंटर पर 24 अप्रैल तक जमा करना होगा। बीएड पार्ट वन का परीक्षा फार्म कॉलेजों में 27 अप्रैल से पांच मई तक जमा होगा, जबकि कॉलेज से विश्वविद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.