मुख्य संवाददाता, सितम्बर 17 -- पूरे देश में बीएड के आधार पर प्राथमिक स्कूलों में चयनित सहायक अध्यापकों के लिए छह माह के अनिवार्य ब्रिज कोर्स का औपचारिक शुभारंभ केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्य विशेष पाठ्यक्रम कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) को मिली है। इसके लिए देशभर से 66154 शिक्षकों ने आवेदन किया है, जिनमें सर्वाधिक 33640 शिक्षक उत्तर प्रदेश के हैं। यह भी पढ़ें- यूपी की 11508 प्राइमरी शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों को नहीं मिलेगा वेटेज मध्य प्रदेश से 10650, बिहार से 7569, पश्चिम बंगाल से 6627, असम से 1376 जबकि छत्तीसगढ़ से 1208 शिक्षकों ने आवेदन किया है। शीर्ष अदालत ने 28 जून 2018 के बाद औ...