बीएड चौथे सेमेस्टर परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 99.45 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल
दुमका, जून 29 -- सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका द्वारा बीएड सेमेस्टर-4 परीक्षा 2026 (सत्र 2024-26) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। यद्यपि परिणाम 23 जून को जारी कर दिया गया था, किन्तु अपरिहार्य कारणों से इसकी औपचारिक सूचना सोमवार, 29 जून को जारी की गई। विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 1,651 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 99.45 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बीएड सेमेस्टर-4 परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जहां परीक्षार्थी अपना परिणाम देख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.