मधुबनी, जुलाई 5 -- मधुबनी। एलएनएमयू दरभंगा के परीक्षा विभाग के निर्देश पर बीएड द्वितीय खंड सत्र (2024 -2026) की स्कूल इंटर्नशिप (वाह्य प्रायोगिक परीक्षा) 13 एवं 14 जुलाई को होगी। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ इंसान अली ने बताया कि स्कूल इंटर्नशिप (वाह्य प्रायोगिक परीक्षा) सभी बीएड कॉलेजों में अपने-अपने कॉलेज केंद्र (गृह केंद्र) पर आयोजित की जाएगी। इन्होंने बताया कि वाह्य प्रायोगिक परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं का शामिल होना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र या छात्रा स्कूल इंटर्नशिप (वाह्य प्रायोगिक परीक्षा) परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं तो वैसे छात्र परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित किए जाएंगे। सभी बीएड कॉलेजों के प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षुओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि पर समय से उपस्थित होकर सभी आवश्यक निर्देशों क...