पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर प्रतिनिधि। वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के विकाश यादव ने कहा है कि बीएड के विद्यार्थियों से परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों में काफी रोष है। कुछ कॉलेजों में 500-500 रुपए तक वसूली की गई है और कुछ कॉलेजों में पैसों की मांग लगातार की जा रही है। एनपीयू प्रशासन से इसपर रोक लगाने की मांग की गई। इस मामले की निष्पक्षता से जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। ताकि विद्यार्थियों के हो रहे आर्थिक शोषण से बचाया जा सके। एनपीयू प्रशासन मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच नहीं कराएगी तो फेडरेशन चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.