बीएड के 37 केन्द्रों पर 14808 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
जौनपुर, मई 31 -- जौनपुर, संवाददाता। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 37 केन्द्रों शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुई। कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 17144 रहे। इसमें 14808 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2236 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि तार्किक रीजनिंग के सवाल काफी उलझाव वाले रहे। विज्ञान और पर्यावरण से जुड़े सवालों के घुमावदार होने से भी परेशानी हुई। दूसरी पाली में पूर्वांचल विश्व विद्यालय परीक्षा केन्द्र से परीक्षा देकर निकले रोहित सिंह, विशाल गुप्ता, विनोद गौतम, कविता यादव, सुनील यादव आदि का कहना था कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल बीएड का पेपर काफी कठिन रहा। जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान से जुड़े सवाल सभी विषयों के छात्रों के पेपर में शामिल किया गया था। यह भी पढ़ें- बीएड प्रवेश परीक्षा : सामान्य ज्ञान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.