मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में बीएड के विद्यार्थियों की डिग्री कॉलेज नहीं भेजी जा रही है। बीएड कॉलेज के छात्र लगातार आवेदन दे रहे हैं। सत्र 2022-24 के कई छात्रों को अबतक बीएड की डिग्री नहीं मिली है।डिग्री नहीं मिलने से नाराज छात्रों का कहना है कि वह टीआरई 4 में आवेदन नहीं कर सकेंगे। उधर, बीआरएबीयू की उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. रेणु बाला का कहना है कि बीएड कॉलेजों से डिग्री के नाम पर छात्रों से पैसे लेने की शिकायत आयी है। इसके बाद से हमलोग विवि में ही छात्रों को बीएड की डिग्री दे रहे हैं। उधर, बीएड कॉलेजों का कहना है कि अगर पैसे लेने की शिकायत आ रही है तो उसपर कार्रवाई करनी चाहिए। विवि प्रशासन बीएड कॉलेजों के बारे में गलत धारणा बना रहा है।बीआरएबीयू में चार वर्षीय बीएड की डिग्री का फार्मेट भी अबतक तैयार नहीं ह...