हापुड़, जून 19 -- सीसीएसयू की प्रोफेशनल कोर्स, वार्षिक परीक्षाएं जारी हैं। यहां हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज में दो पालियों में 1010 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जबकि 28 परीक्षार्थी पेपर में गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान बीएड के तीन छात्रों को उड़नदस्ते ने नकल करते हुए पकड़ा। सीसीएसयू की प्रोफेशनल कोर्स और वार्षिक परीक्षाओं के लिए एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां रोजाना परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। शुक्रवार को महाविद्यालय में दो पालियों में 1010 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 28 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिया। परीक्षा के दौरान कॉलेज के उड़नदस्ते ने बीएड के तीन छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। यह भी पढ़ें- बीएड के दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा जिन पर विवि के नियमों के तहत कार्रवाई हुई। उड़नदस्ते में डॉ.लक्ष्मण ...