पलामू, मई 28 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला एसबी पांडेय सनातन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सत्र 2023-25 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गोदरमा सनातन विद्या निकेतन के निदेशक सीमा पांडेय सहित अन्य कईं गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. रंजू प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सीखने, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही उन्हें सफल शिक्षक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, कविता पाठ एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- बीबीए छात्रों को भावुक विदाई, सांस्कृतिक प्र...