मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- साहेबगंज, हिसं। चंद्र देव नारायण महाविद्यालय के बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का 96 दिवसीय अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हो गया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साहेबगंज में आयोजित कार्यक्रम में पर्यवेक्षक डॉ. विकाश चंद्र ने बीएड के अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम के महत्व को बताया। महाविद्यालय से बीएड विभाग के सम्मानित शिक्षक डॉ. नूपुर प्रियदर्शिनी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. दिव्या प्रियदर्शिनी, राजकुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. मोहसेना खलील उपस्थित थे। मंच संचालन छात्रा रागिनी कुमारी ने किया। वहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर अमित, दीपा, विजय, पूजा, प्रतिमा, हेमा, एवं प्रणव समेत कई छात्र उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.