बीएड की सेमेस्टर परीक्षा में चार नकलची पकड़ाए
चंदौली, मई 7 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से बनाए गए परीक्षा केंद्र सकलडीहा पीजी कॉलेज में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को परीक्षा के दौरान तृतीय प्रश्न पत्र में उड़ाका दल ने चार परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ लिया। सभी को विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुसार रिस्टीकेट कर दिया गया। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव को इसकी रिपोर्ट प्रोफेसर उदय शंकर झा और उनकी टीम ने सौंप दी। इसके बाद विश्वविद्यालय की नियमावली के तहत चारों को अनुचित साधन के आरोप में रिस्टीकेट कर कॉपी विश्वविद्यालय को भेज दी गई। प्राचार्य ने बताया कि केंद्र पर परीक्षा की शुचिता और पवित्रता को धूमिल नहीं होने दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर एक छात्र रस्टीकेट उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.