बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के संबंध में बैठक 30 मई को
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 सुचारू रूप से कराने के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक 30 मई को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में होगी। परिसर स्थित गांधी अध्ययनपीठ के सभागार में शाम चार बजे से होने वाली बैठक में आयोजक झांसी के बुंदेलखंड विवि के प्रतिनिधि और जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी शामिल होंगे। इनमें वाराणसी के अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर, अपर पुलिस आयुक्त प्रोटोकाल, नोडल अधिकारी परीक्षा, परीक्षा केंद्र के प्रतिनिधि, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, नोडल समन्वयक प्रमुख हैं। काशी विद्यापीठ की कुलसचिव एवं उप्र.संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 की नोडल अधिकारी डॉ.सुनीता पांडेय ने बताया कि परीक्षा 31 मई को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न नौ से 12 बजे तक होगी। द्वितीय पाली अपराह्न दो से शाम पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.