मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो वर्षीय बीएड की बची 450 सीटों पर 29 सितंबर से नामांकन होगा। इसकी जानकारी राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार ने सोमवार को दी।इस चरण के तहत नामांकन पूरी तरह से वेबसाइट पर उपलब्ध सीट मैट्रिक्स के अनुसार प्रथम आगमन, प्रथम आवंटन के आधार पर किया जाएगा। इसमें केवल वही अभ्यर्थी भाग लेने के पात्र होंगे, जिन्होंने पहले काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराया है और निर्धारित ऑनलाइन शुल्क का भुगतान पूरा कर लिया है। नामांकन के लिए पात्र अभ्यर्थियों को स्वयं संबंधित महाविद्यालय में रिपोर्ट करनी होगी और मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। क्रम संख्या तय करना पूरी तरह से कॉलेज का सर्वाधिकार होगा, जिसे चुनौती नहीं दी जा सकेगी। प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कॉलेज पहले Rs.3,000 का स...