मुजफ्फरपुर, जून 10 -- गायघाट,एक संवाददाता। लक्ष्मणनगर गांव से बीएड की प्रवेश परीक्षा देने गया छात्र एक सप्ताह से लापता है। मामले को लेकर युवक गोविंद कुमार की मां गायत्री देवी थाना में आवेदन दिया है। बताया कि 30 मई को अयोध्या स्थित एक कॉलेज में आयोजित बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने गया था। 31 मई को गोविंद ने फोन कर बताया कि अयोध्या में परीक्षा समाप्त हो गई है और वह दूसरी परीक्षा देने के लिए बेगूसराय जा रहा है। बेगूसराय में उसकी तीन दिनों तक परीक्षा थी। अंतिम बार 3 जून को दोपहर करीब 12 बजे उससे फोन पर बातचीत हुई। उस दौरान उसने 6 जून तक घर लौटने की बात कही थी। परिजनों ने बताया कि उसका मोबाइल बंद है। गायघाट थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि युवक का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...