बीएड की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा को 15 तक करें आवेदन
आगरा, जुलाई 30 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को बड़ी राहत दे दी है। विश्वविद्यालय ने छूटी हुई प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा के लिए छात्रों को मौका दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया। छात्र एक अगस्त से 15 अगस्त तक परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर 1000 रुपये निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.