मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीईटी-बीएड की काउंसिलिंग के चौथे चरण में 1,020 अभ्यर्थियों ने नामांकन लिया है। उपलब्ध रिक्त सीटों के विरुद्ध अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किए गए, जिसके बाद निर्धारित अवधि में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि अब रिक्त सीटों को भरने के लिए अगले चरण की काउंसिलिंग एवं नामांकन की प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इस चरण में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर अभ्यर्थियों को पुनः महाविद्यालय आवंटित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग के पांचवें और छठे चरण में उन सभी अभ्यर्थियों को पुनः शामिल किया जाएगा, जिन्होंने पूर्व के चरणों में आवंटित सीट पर नामांकन नहीं लिया है। इस व्यवस्था से ऐसे अभ्यर्थियों को एक और अवसर मिलेगा, जो किसी का...