मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर। दो वर्षीय बीएड में काउंसिलिंग के लिए बुधवार तक 30 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसकी जानकारी राज्य नोडल अफसर प्रो. संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन काउंसिलिंग सह कॉलेजों के चयन की प्रक्रिया 22 जून को शुरू है। छात्र 28 जून तक पंजीकरण करा सकते हैं। सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करते हुए सीईटी-बीएड-2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन कर काउंसिलिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करेंगे तथा अपनी वरीयता के अनुसार महाविद्यालय का चयन करेंगे। अभ्यर्थी न्यूनतम तीन एवं अधिकतम 10 कॉलेजों का विकल्प भर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...