चंदौली, फरवरी 13 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध सकलडीहा पीजी कॉलेज में बीएड और एमए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को परीक्षा के दौरान नकल करते 11 नकलचियों को आंतरिक उड़ाका दल की टीम ने पकड़ा। प्राचार्य ने अनुचित साधन प्रयोग में पकड़े गए परीक्षार्थियों के विरुद्ध विश्वविद्यालय परीक्षा नियमावली के अनुसार रस्टीकेट कर दिया गया। कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई से परीक्षार्थियों में खलबली रही। सकलडीहा पीजी कॉलेज में 588 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान दस परीक्षार्थी सख्ती के कारण अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल की टीम ने सघन जांच किया। प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया की महाविद्यालय पर अन्य तीन महाविद्यालय के भी परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.