जमशेदपुर, मई 31 -- बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन 31 मई को पूर्वाह्न 10:30 बजे से किया जाएगा। दो घंटे की परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में 7 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा की तैयारी को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई जिसमें उन्हें जरूरी टिप्स दिये गये। बैठक में एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर), एसडीएम धालभूम, सिटी एसपी एवं ग्रामीण एसपी ने परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता एवं कदाचारमुक्त वातावरण में कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर किया विमर्शपरीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था परीक्षा केन्द्...