गोरखपुर, सितम्बर 5 -- गोरखपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर बीएड एवं एमएड विभाग में शुक्रवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी शिक्षकों एवं छात्राध्यापकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता सिंह ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने अपना जन्मदिवस देश के शिक्षकों को समर्पित कर शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की परंपरा स्थापित की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर छात्राध्यापकों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया। यह भी पढ़ें- लीला जानकी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बीएड एवं ...