बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी
अल्मोड़ा, सितम्बर 1 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट ने बताया कि संयुक्त राज्य बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल व विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। काउंसिलिंग पंजीकरण की प्रक्रिया आज तीन बजे से शुरू हो जाएगी। क्वालीफाइड अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण कर लें। पंजीकरण की अंतिम तिथि चार सितम्बर शाम पांच बजे तय की गई है। काउंसिलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को ही प्रवेश के लिए संस्थान आवंटित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.