अल्मोड़ा, सितम्बर 20 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि बीएड-एमएड दूसरे सेमेस्टर व एलएलबी-एलएलएम दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी गई हैं। परीक्षाएं पांच अक्तूबर से शुरू होंगी। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर परीक्षा की समय सारिणी देख सकते हैं। परीक्षा एक बजे से शाम चार बजे के बीच संपन्न होगी। सभी छात्रों को तय समय से पहले पहुंचना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...