अल्मोड़ा, अगस्त 26 -- अल्मोड़ा। एसएसजे, कुमाऊं विवि व श्रीदेव सुमन में बीएड व एमएड की काउंसिलिंग के लिए एक सितम्बर से पंजीकरण होंगे। इसके बाद कॉलेजों में बीएड व एमएड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। एसएसजे विवि की ओर से इस बार राज्य के तीनों विश्वविद्यायलों में प्रवेश के लिए संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। बीएड मे प्रवेश के लिए पूरे राज्य में 5352 और एमएड के लिए 45 ने परीक्षा दी थी। प्रवेश परीक्षा के बाद अब विश्वविद्यालय इसके रिजल्ट जारी करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। विवि के मुताबिक, तीस अगस्त तक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। एक सितम्बर से छात्र-छात्राएं काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया चार सितम्बर तक चलेगी। विवि के कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट ने आदेश जारी कर बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय...