मुजफ्फरपुर, जून 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीएड में काउंसिलिंग कराने के लिए 70 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बीएड में 1 लाख 10 हजार छात्रों ने सफलता पाई है। यह भी पढ़ें- बीएड : 1.10 लाख में 70 हजार ने ही कराया रजिस्ट्रेशनकाउंसिलिंग प्रक्रिया राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि सीट खाली रहने पर एक बार और रजिस्ट्रेशन के लिए मौका दिया जाएगा। बीएड में नामांकन के लिए पहली मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक 70 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। रजिस्ट्रेशन का समय रविवार रात 11.59 बजे तक है। आवंटित महाविद्यालय को स्वीकार करने के बाद अभ्यर्थियों को 3000 रुपए ऑनलाइन जमा करने होंगे। यह राशि संबंधित महाविद्यालय के नामांकन शुल्क में समायोजित कर दी जाएगी। अभ्यर्थी 4 से 10 जुलाई के बीच ...