दरभंगा, अगस्त 15 -- मुजफ्फरपुर।दो वर्षीय बीएड में नामांकन के लिए शुक्रवार को छठे चरण की काउंसिलिंग की घोषणा की गई। राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि छठे चरण में करीब 4,800 छात्रों की सूची जारी की गई है। सूची में शामिल अभ्यर्थी 18 अगस्त तक अपने आवंटित कॉलेज में नामांकन ले सकेंगे। छठे चरण में रिक्त सीटों के आधार पर छात्रों को नामांकन का अवसर दिया गया है। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में कॉलेज आवंटित होने के बावजूद नामांकन नहीं लेने वाले छात्रों को भी पुनः विचार में शामिल किया गया है। इस चरण के बाद भी सीट बची रहने पर आगे भी काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- बीएड : छठे चरण के लिए 4,800 छात्रों की सूची जारी नामांकन के समय छात्रों को सीईटी-बीएड 2026 का एडमिट कार्ड, स्कोर कार्ड/रैंक कार्ड, आवंटन पत्र, आवे...