बीएड : आठवें चरण के लिए 1900 छात्रों की सूची जारी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो वर्षीय बीएड के आठवें चरण की काउंसिलिंग के लिए लगभग 1,900 अभ्यर्थियों की सूची गुरुवार को जारी कर दी गई। इस चरण में करीब 1,100 रिक्त सीटों के लिए अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किया गया है। सूची में शामिल अभ्यर्थी 31 अगस्त तक नामांकन ले सकेंगे।नामांकन के लिए अभ्यर्थियों को आवंटित महाविद्यालय की पुष्टि के बाद 3,000 रुपये का आंशिक शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके बाद ही नामांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी। अभ्यर्थियों को नामांकन के समय दस्तावेजों की मूल प्रति तथा आवश्यक संख्या में छायाप्रति साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे 31 अगस्त की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आवंटित महाविद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.