मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीईटी-बीएड 2026 के पांचवें चरण की काउंसिलिंग के लिए 5,680 अभ्यर्थियों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई। सूची में शामिल अभ्यर्थी 11 व 12 अगस्त को अपने आवंटित महाविद्यालय में नामांकन ले सकेंगे।

काउंसिलिंग प्रक्रिया राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि पांचवें चरण में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में आवंटन के बावजूद नामांकन नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है। रिक्त सीटों के आधार पर उन्हें नामांकन का एक और अवसर दिया जा रहा है।

आवश्यक दस्तावेज नामांकन के समय अभ्यर्थियों को अपने सीईटी-बीएड 2026 का एडमिट कार्ड, स्कोर कार्ड-रैंक कार्ड, आवंटन पत्र, आवेदन पत्र की प्रति, आधार कार्ड, अन्य वैध पहचानपत्र, स्नातक की अंक तालिका एवं प्रमाणपत्र, इंटरमीडिएट की अंक तालिका एवं प...