बीएड: नौवें राउंड में 1,900 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीईटी-बीएड 2026 में नामांकन के नौवें राउंड के तहत करीब 1,900 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है। नौवें एवं दसवें राउंड में नामांकन के लिए करीब 5,000 अभ्यर्थियों ने कॉलेज वरीयता में संशोधन किया था। अभ्यर्थियों को उनकी वरीयता एवं मेरिट के आधार पर उपलब्ध रिक्त सीटों का आवंटन किया गया है। सीट आवंटित होने के बाद अभ्यर्थियों को 3,000 रुपये सीट आरक्षण शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद संबंधित अभ्यर्थी आवंटित कॉलेज में 10 सितंबर तक नामांकन ले सकेंगे।गौरतलब है कि सीईटी-बीएड में पहले के राउंड में नामांकन नहीं ले पाने वाले तथा काउंसिलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को रिक्त सीटों के लिए कॉलेज वरीयता में संशोधन का अवसर दिया गया था। इस चरण में अभ्यर्थियों को अधिकतम दो कॉलेजों की वरीयता देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.