बीएड: चौथी काउंसिलिंग के लिए 7 हजार की सूची
समस्तीपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर। दो वर्षीय बीएड की चौथी काउंसिलिंग के लिए सात हजार अभ्यर्थियों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई। बीएड के राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय ने बताया कि अभ्यर्थी अपना आवंटन पत्र एवं अन्य आवश्यक विवरण सीईटी-बीएड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अपनी सीट सुनिश्चित करने के लिए 3,000 (गैर-वापसी योग्य) सीट कन्फर्मेशन शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। यह राशि अंतिम नामांकन शुल्क में समायोजित कर दी जाएगी। शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने आवंटित महाविद्यालय/विभाग में उपस्थित होकर मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र, सीईटी-बीएड 2026 का प्रवेशपत्र, श्रेणी/आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), पहचानपत्र के साथ सत्यापन कराना होगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.