बीएड, एमएड व बीपीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को
धनबाद, मई 19 -- बीएड, एमएड व बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 31 मई को होगी। धनबाद समेत अन्य जिलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने डीसी धनबाद को पत्र भेजकर कहा है कि 31 मई को सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक ऑफलाइन मोड में धनबाद जिला मुख्यालय अवस्थित स्कूलों व कॉलेजों में निर्धारित है। पहले यह परीक्षा 10 मई को होनी थी, जिसको स्थगित कर दिया गया था। अब नई तिथि जारी की गई है। धनबाद में लगभग सात हजार आवेदकों के शामिल होने की संभावना है। जेसीईसीईबी ने कहा है कि धनबाद के संबंधित परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी इंस्टाल्ड हो। यह भी पढ़ें- BSTC Pre DElEd 2026 परीक्षा में इन गलतियों की नहीं है माफी, सेंटर पहुंचने से पहले जरूर पढ़ लें ये नियम इससे संबधित सहमति पत्र 20 मई तक मांगी गई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.