वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू के विज्ञान संस्थान स्थित महामना सभागार में रविवार को सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय द्वारा संचालित तीनों विद्यालयों में प्रवेश के लिए ई-लॉटरी से चयन प्रक्रिया पूरी हुई। इस प्रक्रिया के अंतर्गत सेंट्रल हिन्दू बॉयज़ स्कूल, सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल तथा श्रीरणवीर संस्कृत विद्यालय, की विभिन्न कक्षाओं (बाल वाटिका-2, बाल वाटिका-3, कक्षा-1 तथा कक्षा-6) में प्रवेश के लिए चयन किया गया। शुभारंभ कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी की उपस्थिति में हुआ। विद्यालय बोर्ड की उपाध्यक्ष प्रो. नंदिता घोषाल के मार्गदर्शन में ई-लॉटरी प्रक्रिया हुई। सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो.जीपी.सिंह ने पूरी प्रक्रिया का विवरण प्रस्तुत किया। कक्षा छह (बालक) में कुल 61 सीटें हैं। कक्षा छह में बालिका वर्ग में 45, श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.