वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति चैत्र नवरात्र महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह मंदिर प्रांगण में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने विधिपूर्वक कलश स्थापना कर चैत्र नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्र सरकार के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. ओमप्रकाश पांडेय, प्रो. हृदयरंजन शर्मा, प्रो. यूपी शाही, प्रो. रंजन कुमार सिंह, प्रो. यूपी सिंह सहित वरिष्ठ आचार्य और अधिकारी मौजूद रहे। मंदिर के मानित व्यवस्थापक प्रो. ब्रजभूषण ओझा की देखरेख में पुजारी डॉ. बृजेश कुमार पांडेय ने पूजन कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...