बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के मानित व्यवस्थापक हटाए गए
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के मानित व्यवस्थापक प्रो. ब्रजभूषण ओझा को मंगलवार को कुलपति ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया। उनके स्थान पर संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में धर्मशास्त्र-मीमांसा विभाग के प्रो. माधव जनार्दन रटाटे को नियुक्त किया गया है। व्याकरण विभाग के प्रो. ब्रजभूषण ओझा को 18 दिसंबर-2025 को मंदिर का मानित व्यवस्थापक नियुक्त किया गया था। पिछले दिनों उनके खिलाफ शिकायत मिली थी। लंका थाने में एक छात्र की तरफ से दी गई तहरीर की कॉपी भी वायरल हो रही थी जिसमें प्रो. ओझा पर नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये लेने का आरोप था। यह भी पढ़ें- आरोपी बीएचयू के प्रोफेसर ने ठगी के चार लाख रुपए किए वापस हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस वायरल तहरीर की पुष्टि नहीं करता। शिकायत को संज्ञान लेते हुए कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.