वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ के मौके पर रविवार को बीएचयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया। प्रसारण देखने के लिए विवि में विशेष व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य सदस्यों ने प्रधानमंत्री को सुना। विज्ञान संस्थान के महामना सभागार में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, छात्र अधिष्ठाता प्रो.रंजन कुमार सिंह, विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो.संजय कुमार, विभिन्न संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कुलपति ने विद्यार्थियों को नशामुक्त युवा, नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त युवा फॉर विक...