बीएचयू में PhD दाखिले में होगी स्क्रीनिंग, जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू से पहले होगा टेस्ट
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 12 -- बीएचयू में दूसरे चरण की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया अगले महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इसी साल विद्वत परिषद ने साल में दो बार पीएचडी प्रवेश लेने की व्यवस्था बनाई है। बीएचयू में पीएचडी की खाली सीटों के आंकड़े जुटाने का काम शुरू हो गया है। नई पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में खास यह होगा कि ज्यादा आवेदन होने पर विभाग अभ्यर्थियों का स्क्रीनिंग टेस्ट ले सकेंगे। इसी वर्ष मई में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में यह व्यवस्था दी गई। कुछ पाठ्यक्रमों में आवेदनों की बड़ी संख्या और एक सीट पर आठ-आठ दावेदारियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। स्क्रीनिंग में चयनित छात्रों को विभाग इंटरव्यू के लिए बुला सकेंगे। हालांकि स्क्रीनिंग व्यवस्था पर अंतिम निर्णय कमेटी देगी। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा उन अभ्यर्थियों को मिलेगा जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.